फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Withdraw money from young man's account by changing his ATM card

Lakhimpur Kheri News: युवक का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Withdraw money from young man's account by changing his ATM card
पलियाकलां। शहर के मोहल्ला अहिरान तृतीय निवासी एक युवक ठगी का शिकार हो गया। ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर 63,500 रुपये खाते से निकाल लिए। मामले की शिकायत पुलिस में की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान तृतीय निवासी एहतेशाम पुत्र जाकिर ने बताया कि उसका खाता बैंक आफ बड़ौदा में हैं। वह 17 दिसंबर को रुपये निकालने गया था। एटीएम में रुपये न होने के कारण वह पास ही स्थित बैंक आफ इंडिया में रुपये निकालने पहुंचा। तभी एक युवक अंदर आया और उसके रुपये निकालकर देने की बात कही। जानकारी न होने पर एहतेशाम ने उस युवक को एटीएम कार्ड दे दिया और पिन कोड भी बता दिया। कुछ देर बाद युवक ने एटीएम में रुपये न होने की बात कहते हुए दूसरे एटीएम से निकालने की बात कही और वहां से चला गया। आरोपी ने हाथ की सफाई दिखाते हुए एहतेशाम को दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया और उसका एटीएम कार्ड लेकर चला गया। जानकारी न होने के कारण वह वापस घर आ गया।
विज्ञापन

इसी बीच 17 दिसंबर को ही उसके खाते से 25 हजार रुपये गायब हो गए, जबकि दूसरे दिन खाते से 38,500 रुपये समेत कुल 63,500 रुपये की रकम खाते से निकाल ली गई। बैंक के सीसीटीवी में एक बाइक से तीन युवक बैंक के बाहर रुकते दिखाई दिए, उन्हीं में से एक युवक पर एहतेशाम ने ठगी का आरोप लगाया है। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि छानबीन की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed