फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wish for happiness and prosperity by offering Raksha Sutra to Lord Shiva.

Lakhimpur Kheri News: शिवजी को रक्षा सूत्र अर्पित कर की सुख-समृद्धि की कामना

Tue, 20 Aug 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Wish for happiness and prosperity by offering Raksha Sutra to Lord Shiva.
गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं अंतिम सोमवार पर शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ को रक्षा सूत्र अर्पित किया। जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। आस्था भाव के साथ सावन का समापन हुआ।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ सुबह तड़के 3:00 बजे खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिव मंदिर परिसर में भगवान नंदी, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का पूजन करते हुए गर्भ ग्रह में प्रवेश किया। ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव का उच्चारण करते हुए भगवान शिव को रक्षा सूत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

गोकर्ण तीर्थ में स्नान कर श्रद्धालुओं ने पंडा पुरोहितों के घाटों पर दान पुण्य किया। अंतिम सोमवार सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, तहसीलदार सुखबीर सिंह, सीओ अजेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद पांडे सहित पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर वासियों ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
गोला गोकर्णनाथ। सावन के अंतिम सोमवार शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में बरेली धर्मशाला बैरियर पर नगर वासियों ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, पटेल सुशील वर्मा, विनोद स्वर्णकार, नीरज शुक्ला, मिलिंद शुक्ला, राजेंद्र सोनी, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद




सावन के अंतिम दिन कल्पवासियों को सम्मानित कर किया विदा
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर के निकट ईसानगर शिवपुरी निवासी राजितराम पांडे और उनकी पत्नी राधिका देवी, पलिया निवासी राजेश्वरी देवी, पिहानी हरदोई निवासी सुरेश चंद्र सहित कई श्रद्धालुओं ने शिव भक्ति में लीन रहकर पूरे सावन कल्पवास किया। सावन के समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने नगर वासियों के साथ कल्पवासी दंपतियों को सम्मानित कर विदा किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के तहत भगवान शिव की प्रेरणा से कल्पवासियों के लिए अलग भवन का निर्माण करने का प्रयास रहेगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा, मोहित अवस्थी, पटेल सुशील वर्मा, प्रेम गुप्ता, धीरज वाजपेई, लवकुश अवस्थी, काके सहगल, विजय मिश्रा, राजेंद्र सोनी और ज्ञानू तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

गोला में पौराणिक शिव मंदिर के गर्भ ग्रह के बाहर फूलों की थाली लिए खड़े शिव भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed