फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wind blew at night, people were troubled by the heat during the day

Lakhimpur Kheri News: रात को चली हवा, दिन में गर्मी से बिलबिलाए लोग

Wed, 14 May 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wind blew at night, people were troubled by the heat during the day
तेज धूप में इस तरह मुंह पर कपड़ा लपेट कर बाइक पर निकल रहे लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। मंगलवार रात हल्की ठंडी हवा चली तो लोगों को बारिश की उम्मीद हुई। हालांकि बुधवार सुबह होते ही तेज धूप ने लोगों का सताना शुरू कर दिया। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धूप से बचने के लिए लोगों को मुंह ढककर निकलना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10 बजे हल्की ठंडी हवा का झोंका आया तो लोगों को मौसम बदलने का आभास हुआ। लोगों ने बारिश होने की उम्मीद की, बारिश हुई नहीं और बुधवार सुबह से ही तेज गर्मी से लोग बिलबिला उठे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह करीब नौ बजे से ही तेज धूप निकल आई। बढ़ती दोपहर के साथ चिलचिलाती धूप की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पैदल राहगीर व दोपहिया वाहन चालकों को सिर ढककर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

अगले दो दिन तक कोई भी राहत गर्मी से मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी तापमान अधिक ही रहेगा। शुक्रवार को हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर में सूरज की तेज पराबैंगनी किरणें शरीर को नुकसान करती हैं। दोपहर में जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। समय-समय पर पानी पीते रहें। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।





गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए



रेलवे स्टेशनों पर लगे वाटर कूलर



मैलानी। भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने के पानी का संकट न हो इसके लिए रेलवे ने मैलानी, गोला, लखीमपुर सहित अन्य स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर, वाटर वेंडिंग मशीनों के इंतजाम के साथ ही रेलवे कॉलोनियाें और समपार फाटकों के पास भी हैंडपंपों की व्यवस्थाएं की हैं।




मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों के विभिन्न स्टेशनों पर शीतल पेय जल के लिए 238 वाटर कूलर लगाए गए हैं। वाराणसी में 73, इज्जतनगर में 90 और लखनऊ मंडल में 75 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर 55 वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गईं हैं।

तेज धूप में इस तरह मुंह पर कपड़ा लपेट कर बाइक पर निकल रहे लोग। संवाद

तेज धूप में इस तरह मुंह पर कपड़ा लपेट कर बाइक पर निकल रहे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed