फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   wild life

घर में निकला अजगर तो परिवार वालों के होश उड़े

Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
wild life
खैरटिया गांव में अजगर पकड़ते वन कर्मचारी - फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरटिया के एक घर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह अजगर को पकड़ा। बाद में उसे बहराइच जिले के कतर्नियां जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम खैरटिया निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे बच्चों ने घर में पड़े फूस में अजगर को देखा। बच्चों के शोर करने पर परिवार वाले और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि विशालकाय अजगर बांस के सहारे लटक रहा था। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। घर वालों की सूचना पर खेत में काम कर रहे गुरविंदर सिंह ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की चौकी मजरा पूरब के वनरक्षक आरएस पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर बमुश्किल अजगर को पकड़ा। बाद में उसे बहराइच जनपद के कतर्निया जंगल में छोड़ दिया गया। वन रक्षक आरएस पांडेय ने बताया की अजगर का वजन 40 किलो था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed