फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephants trample thirty bighas of sugarcane crop

Lakhimpur Kheri News: जंगली हाथियों ने रौंदी तीस बीघा गन्ने की फसल

Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants trample thirty bighas of sugarcane crop
मझगईं के चौखड़ा फार्म में हा​थियों द्वारा रौंदी गई फसल दिखाते किसान। संवाद
मझगईं। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने चौखड़ा फार्म में जमकर उत्पात मचाया। करीब तीस बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन


गंगापुरवा के भारी संख्या में किसानों के खेत चौखड़ा फार्म में खल्ला गुरुद्वारा के पास स्थित हैं। किसानों ने इधर-उधर से कर्ज आदि लेकर गन्ने की फसल बोई थी। बृहस्पतिवार की रात दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकले करीब तीन दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड ने फसलों को तहस-नहस कर दिया। सुबह जब किसान खेतों की ओर गए तो फसलें बर्बाद मिलीं।
विज्ञापन

हाथियों ने किसान नरेंद्र कुमार की तीन बीघा, रीता देवी की दो बीघा, ममता देवी की दो बीघा, सुमन देवी की पांच बीघा, बलवंत सिंह, राजे सिंह समेत अन्य किसानों की करीब तीस बीघा फसल को रौंद दिया। किसानों ने मझगईं रेंजर समेत डीएफओ को प्रार्थनापत्र देकर हाथियों को जंगल से बाहर निकलने से रोकने और मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया गया है, शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाएगा। गश्त बढ़ा दी गई है और किसानों से समय पर सूचना देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed