{"_id":"678ea079b40a61879e0f431d","slug":"wild-elephants-trample-farmers-crops-in-patihan-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-137592-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पटिहन गांव में जंगली हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पटिहन गांव में जंगली हाथियों ने रौंदी किसानों की फसल
विज्ञापन
पलिया के पटिहन में जंगली हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल। स्रोत किसान
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के जंगल से निकलकर जंगली हाथियों के झुंड ने पटिहन गांव के आसपास जमकर उत्पात मचाया और किसानों की गेहूं और लाही की फसल तहस-नहस कर दी। सूचना मिलने के बाद किसी तरह किसानों ने हाथियों के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ा। किसानों ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
रविवार की रात पटिहन गांव में दुधवा के जंगल से हाथियों का झुंड खेतिहर इलाके में घुस गया। लाही और गेहूं की फसल तहस-नहस कर दी। ग्रामीण जीत यादव पुत्र रामनक्षत्र की एक एकड़ गेहूं, सरदार हरप्रीत सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, छिंदी की गेहूं और लाही की फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद डाला।
जानकारी होने पर किसानों ने हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि पार्क क्षेत्र से लगा खेतिहर इलाका होने के कारण आए दिन जंगली वन्यजीवों का आतंक उनको सहना पड़ता है। उचित मुआवजा भी नहीं मिलता। वन विभाग की टीम ने आकर मौका मुआयना किया है। किसानों ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है।