{"_id":"59774aa44f1c1b5c4a8b4a7e","slug":"wild-elephants-flutter-uproot-many-hours-closed-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घंटे बंद रही रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई घंटे बंद रही रोड
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : google
दुधवा-गौरीफंटा मार्ग पर जंगली हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाने के साथ ही कई घंटे मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिससे आने जाने बालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर पार्क कर्मी इन्हे भगाने को लेकर बेखबर बने हुए हैं।
जंगली हाथियों के झुंड ने दुधवा- गौरीफंटा मार्ग पर दुधवा बैरियर से पांच किलोमीटर की दूरी में उत्पात मचाने के साथ मार्ग पर आकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सोमवार की शाम मार्ग पर हाथी आ गए जो कि एक घंटे तक मार्ग पर ही चहलकदमी करते रहे । जिससे लोग घबरा कर अपने वाहनों को दूर ही खड़ा कर उनके हटने का इंतजार करते रहे। उनके हटने पर वाहनों का आवागमन हुआ । उधर पार्क प्रशासन भी इनको भगाने में रुचि नहीं ले रहा है।