फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

नेपाल में राप्ती नदी के पास फिर मिला गैंडे का शव

Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wild Animals
नेपाल के चितवन पार्क में मृत मिला गैंडा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों के मरने का सिलसिला जारी है, सोमवार को भी राप्ती नदी के किनारे एक वृद्ध गैंडे का शव मिला, जिसके बाद पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। अगस्त से अब तक पार्क में 17 गैंडों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नेपाल का सबसे बड़े और प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में बीते छह माह से संकट के बादल छाए हुए हैं, यहां आए दिन गैंडों की मौत होने का सिलसिला जारी है, जिसको लेकर पार्क प्रशासन सकते में है। अब यहां एक और गैंडे शव मिला है। गैंडा बाघमारा वन पोस्ट और गौल घाट क्षेत्र के आसपास रोजाना देखा जा रहा था, उसके सींग और नाखून सुरक्षित मिले हैं। वन तथा पर्यावरण मंत्रालय ने पार्क में लगातार हो रही गैंडों की मौतों पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
संसदीय जांच समिति ने मुख्यालय पहुंचकर शुरू की जांच
पार्क में लगातार हो रही गैंडों की मौत को लेकर वन मंत्रालय ने संसदीय जांच समिति का गठन किया है, जिसके बाद संसदीय जांच समिति ने पार्क के मुख्यालय कसरा में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। समिति की सभापति पूर्णा कुमारी सुवेदी ने गैंडों की लगातार हो रही मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए छानबीन शुरू कराई है। इसके अलावा प्रतिनिधि सभा के कृषि, सहकारी व प्राकृतिक स्त्रोत समिति ने भी क्षेत्र का निरीक्षण कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
पांच सालों में हो चुकी है 156 गैंडों की मौत
नेपाल के सबसे बड़े गैंडा पार्क में 2015 की गणना के तहत 605 गैंडे थे जिसमें अब तक 156 गैंडों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed