फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild Animals

मोबाइल एप के जरिए की गश्त, नहीं मिली बाघ की लोकेशन

Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
घमहाघाट पर कांबिंग करते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी। मुख्य संरक्षक आरके सिंह, डीएफओ समीर कुमार के निर्देश पर महेशपुर रेंज के वनकर्मियों ने देवीपुर बीट जंगल से सटे बाघ प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल ऐप से पैट्रोलिंग कर हिंसक वन्यजीवों की लोकेशन ट्रेस की, लेकिन कहीं पर भी बाघ तेंदुए के हमले की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूलीपुर, घमहाघाट, सुंदरपुर, अयोध्यापुर, गंगापुर गांव के इर्द-गिर्द कई पशुओं को निवाला बना चुके बाघ की लोकेशन ट्रेस करने के लिए महेशपुर रेंज के अजीत सिंह, राजेश कुमार आदि वनकर्मियों ने फॉरेस्टर जगदीश वर्मा के साथ नरसिंहपुर, मुल्लापुर, बोझबा, घमहाघाट, सुंदरपुर, परवरिशनगर, अयोध्यापुर, गंगापुर के आसपास गन्ने के खेतों, कठिना नदी की झाड़ी आदि बाघ प्रभावित क्षेत्र में मोबाइल ऐप के जरिए पैट्रोलिंग की, लेकिन बाघ का कहीं पर पता नहीं चला। वनकर्मियों का कहना है कि बीते तीन सप्ताह से कहीं पर बाघ के हमले की सूचना नहीं मिली है, फिर भी अधिकारियों के निर्देश का पालन किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को गन्ने की छिलाई करते वक्त सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। सुंदरपुर के प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, सुरेशचंद गुप्ता, बाबूराम और अयोध्यापुर, गंगापुर के ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से बाघ गांव के आसपास दिखाई नहीं दिया है। इससे लगता है कि बाघ जंगल की ओर चला गया है, फिर भी खेतों में जाने से डर लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed