फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rhinoceros and tiger found dead in Nepal Chitwan Park

Lakhimpur Kheri: नेपाल के चितवन पार्क में गैंडा और बाघ का मिला शव, दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 15 Jan 2023 11:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2023 11:14 AM IST
सार

नेपाल में बाघ और गैंडा गणना में इन दोनों वन्यजीवों की संख्या में खासी वृद्धि हुई थी लेकिन बीते कुछ माहों से पार्क के वन्यजीवों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। एक माह में तीन बाघ और छह माह में आठ गैंडों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
rhinoceros and tiger found dead in Nepal Chitwan Park
गैंडा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले से लगे नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के वन्यजीवों के लिए लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। चितवन पार्क में शुक्रवार को एक गैंडा और एक बाघ मृत अवस्था में पाया गया है। इसके बाद पार्क प्रशासन सकते में है। बाघ और गैंडे की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


नेपाल में बाघ और गैंडा गणना में इन दोनों वन्यजीवों की संख्या में खासी वृद्धि हुई थी लेकिन बीते कुछ माहों से पार्क के वन्यजीवों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। चितवन पार्क के सूचना अधिकारी गणेश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को गश्ती टीम ने सौराहा सेक्टर के तहत कछुवानी वन पोस्ट के पास से एक गैंडा का शव बरामद किया है। गैंडा के ऊपर बाघ द्वारा हमला करने से प्रथम दृष्टया मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

बाघ का शव भी मिला

पार्क की चंपा साल्धारी क्षेत्र की नारायणी नदी के पास एक 15 वर्षीय नर बाघ का भी शव मिला है। इसकी मौत प्राकृतिक कारणों से होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बाघ व गैंडा के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बाघ व गैंडा का शव मिलने से पार्क प्रशासन सकते में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बात करें तो एक माह के भीतर तीन बाघ और छह माह के भीतर आठ गैंडा की मौत पार्क में हो चुकी है। नेपाल में वर्ष 2022 में बाघ गणना के अनुसार पूरे नेपाल में 355 बाघ थे। जबकि इधर मार्च से अभी तक पांच बाघों की मौत हो चुकी है, जिससे संख्या में भी परिवर्तन होने के आसार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed