फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife killed with shovel in civil dispute, case filed

घरेलू कलह में पति ने पत्नी की फावड़ा से हमला कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Sat, 28 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Wife killed with shovel in civil dispute, case filed
घटना से सन्न पड़ोसी।
थाना क्षेत्र के बदालीपुर गांव में युवक के ससुर के सामने हुई घटना, आरोपी फरार
विज्ञापन

खेत में काम करने के दौरान किया हमला, पत्नी की अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
पिता बोले, 13 साल पहले बदालीपुर निवासी मुकेश के साथ की थी पूनम की शादी
ईसानगर। थाना क्षेत्र के बदालीपुर गांव में घरेलू कलह में एक युवक ने अपने ससुर के सामने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। बताया जाता है कि खेत में काम करने के दौरान पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना ईसानगर क्षेत्र के बदालीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब खेत में काम करते वक्त युवक मुकेश सिंह की अपनी पत्नी पूनम सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। नाराज मुकेश ने पूनम पर फावड़ा से गले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतका पूनम का पिता धीरज सिंह मौके पर ही मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देते हुए मृतका के पिता धीरज सिंह निवासी सोहरिया थाना धौरहरा ने बताया कि उसने पुत्री पूनम की शादी 13 साल पहले बदालीपुर निवासी मुकेश सिंह पुत्र हेकड़ सिंह के साथ की थी। बताया कि खेत में काम करते वक्त पुत्री और दामाद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ गया कि दामाद मुकेश ताव में आ गया। इसके बाद उसने पुत्री पूनम पर फावड़े से ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले। इस बीच जब तक बीच-बचाव किया जाता तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुत्री को तड़पता देखकर आरोपी दामाद फावड़ा लेकर मौके से भाग गया। इस बीच घायल पुत्री को अस्पताल लेकर पहुंचा तो सीएचसी खमरिया के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते वक्त पुत्री की मौत हो गई। उधर, आरोपी का अब तक पता नहीं चला है। मृतका के पिता ने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में विधिक कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिये टीम गठित की गई है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
मानसिक अस्वस्थ है आरोपी अक्सर होती रहती थी लड़ाई
ईसानगर। पूनम की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए मृतका के पिता धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी दामाद मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह पुत्री के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। इस कारण वह बेटी पूनम के साथ ही उसकी ससुराल में रह रहा था। बोले, मैने कभी नहीं सोचा था कि उनकी आंखों के सामने ही दामाद पुत्री को मार देगा।
मृतका के पिता धीरज सिंह ने बताया कि उन्होंने पुत्री पूनम की 13 साल पहले मुकेश के साथ शादी की थी। बताया कि दामाद मुकेश लखनऊ में एक नमकीन फैक्टरी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह गांव लौटा था और मानसिक रुप से अस्वस्थ था। पिता धीरज सिंह ने बताया कि इसी वजह से वह पुत्री पूनम के साथ पिछले एक माह से उसकी ससुराल बदालीपुर में आकर रहने लगे थे। शुक्रवार को जब वह तीनों अपने खेत में खाद डाल रहे थे तभी पुत्री-दामाद में कुछ कहासुनी हो गई। तैश में आकर मुकेश ने पुत्री पूनम पर फावड़े से हमला कर दिया। पूनम की इलाज के दौरान मौत हो गई।

उधर, पुत्री की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतका अपने पीछे दो पुत्र रानू उम्र नौ वर्ष, सानू उम्र सात वर्ष व पुत्री गोलू पांच वर्ष को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed