{"_id":"69e120f594761ea67e0854b9","slug":"widening-of-lakhimpur-mohammadi-road-begins-construction-to-be-done-at-a-cost-of-rs-89-crore-lakhimpur-news-c-120-lkh1010-172947-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, 89 करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग का चौड़ीकरण शुरू, 89 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर चल रहा चौड़ीकरण का कार्य। संवाद
लखीमपुर खीरी/सिकंदराबाद। लखीमपुर से मोहम्मदी जाने वाले प्रमुख मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य 89 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे इस प्रोजेक्ट में सड़क निर्माण के साथ-साथ बिजली के खंभों की शिफ्टिंग भी शामिल है। पहले यह मार्ग करीब सात मीटर चौड़ा था, जिसे अब बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है।
यह सड़क लखीमपुर-गोला रोड हाईवे से कहमारा और सिकंदराबाद होते हुए मोहम्मदी तक लगभग 20 किलोमीटर तक चौड़ी की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सड़क के दोनों ओर खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। समतलीकरण के बाद पूरी सड़क पर दो परत कोलतार बिछाई जाएगी, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी।
चौड़ीकरण के दौरान मार्ग में आने वाले चौराहों और कस्बों में अस्थायी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। विभाग का कहना है कि चिन्हीकरण में कोई स्थायी अतिक्रमण नहीं मिला है। अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य छह माह में पूरा कर लिया जाएगा, हालांकि इसकी अधिकतम समय सीमा एक वर्ष तय की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन...
मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर 20 किलोमीटर लंबे दूरी तक का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का काम काफी तेज चल रहा है। सड़क के दोनों ओर चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जल्द ही पूरी सड़क को बनाकर व्यवस्थित कर दिया जाएगा।
-तरुणेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- --
फोटो: 2
हम लोग दुकान का सामान लेने लखीमपुर जाते हैं तो काफी समय बर्बाद होता था। सड़क चौड़ीकरण के बाद सफर आसान होगा समय भी कम लगेगा।
- विपिन गुप्ता, व्यापारी सिकंदराबाद
फोटो: 3
सड़क के चौड़ीकरण से दुर्घटना की संभावनाएं कम होंगी, समय की बचत होगी। सड़क का चौड़ीकरण से हर आने जाने वाले का फायदा होगा।
- विपिन कुमार, कैमहरा
फोटो: 4
सड़क के चौड़ीकरण होने से प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों में खुशी है, सिकंदराबाद से लखीमपुर तक करीब दस से पंद्रह मिनट का समय भी कम लगेगा।
- इरफान डंपी, अमेठी
फोटो: 5
सड़क संकरी होने से आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती थीं। यह मार्ग काफी व्यस्त है, चौड़ीकरण से व्यापार और आवागमन दोनों आसान होंगे।
- डालचंद, लखीमपुर