{"_id":"571bc3d64f1c1b742f8b4d1b","slug":"why-do-not-read-soft-kalama","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम कलमा क्यों नहीं पढ़ लेते... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम कलमा क्यों नहीं पढ़ लेते...
ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोला में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने विपक्षियों को सुनाई खरी खरी
कमलेश वर्मा गोला से बसपा प्रत्याशी घोषित
विधानसभा चुनाव पास आते आते पार्टियों का एक दूसरे प्रहार तेज होता जा रहा है। गोला गोकर्णनाथ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मुलायम सिंह यादव का सलाह दी है कि वह कलमा क्यों नहीं पढ़ लेते। नेता प्रतिपक्ष सिद्दीकी गोला में कार्यकर्ता सम्मेलन में आए थे। उन्होंने यहां से कमलेश वर्मा को 2017 विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी भी घोषित किया।
बाईपास रोड स्थित सांई मैरिज हाल में जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ओवेसी भाजपा के एजेंट हैं, मुसलमानों को उनसे होशियार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह मुसलमानों की टोपी पहनकर मुल्ला बनते हैं। उन्हें मुल्ला बनने का इतना ही शौक है तो वह कलमा पढ़कर क्यों नहीं मुसलमान बन जाते।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कांग्रेस के तथाकथित युवराज कब अज्ञातवास पर चले जाते हैं, इसकी जानकारी पार्टी तक के लोगों को नहीं होती है, पार्टी के कार्यकर्ता भी उन्हें नहीं ढूंढ पाते हैं, इसीलिए कांग्रेस वजूद खोती जा रही है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि अभी से तय हो गया है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बहनजी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। सम्मेलन को मंडल कोआर्डिनेटर शिवरतनलाल और उमाशंकर गौतम ने भी संबोधित किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी और इंद्रजीत सरोज को फूल माला से लादकर चांदी का मुकुट और स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन राधेश्याम कश्यप ने किया।
विज्ञापन
बसपा से कमलेश प्रत्याशी घोषित
मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष/ राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए गोला विधानसभा क्षेत्र 139 से कमलेश वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया। घोषणा के साथ ही अशोक कनौजिया, आमिर अली अंसारी, अमन खान आदि समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने कमलेश वर्मा को फूल मालाओं से लाद दिया। कमलेश वर्मा ने कहा कि वह पदाधिकारियों के समक्ष विश्वास दिलाते हैं कि 2017 की सीट जीतकर बहनजी की झोली में डाल देंगे।
ये रहे मौजूद
लखनऊ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर जितेंद्र कुमार वर्मा, नेकपाल भारती, डॉ विनोद भारती, वीपी हंस, प्रहलाद भार्गव, अजय चौधरी, इंतिजार आबदी, विधायक रोमी साहनी, शमशेर बहादुर, राजेश गौतम, दाउद अहमद, गंगाराम, यासीन, रामकुमार चौधरी, रामऔतार विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, जफरउल्ला खां, पंकज शुक्ला, ज्ञान वाजपेयी, अशोक कनौजिया आदि।
ये हुए बसपा में शामिल
बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में अतिथियों के समक्ष अशफाक, अलीम खां, शफी खां, तौहीद खां, यूसुफ खां आदि ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन से लौट रही गाड़ी से बालक घायल
रजागंज। निपनियां गांव निवासी तुलसीराम का साला अंशू (10) दोपहर को केसवापुर चौराहा स्थित होटल पर आया था, तीन बजे केशवापुर चौराहे पर सड़क क्रॉस करते समय गोला की तरफ से बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन से वापस आ रही गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि गाड़ी चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया।
हादसे में मरे बसपा कार्यकर्ता के परिवार को दिए पांच लाख
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में मरे बसपा कार्यकर्ता फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव टापरपुरवा निवासी बाबूराम के परिवार को बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी की ओर से पांच लाख की आर्थिक सहायता दी है। बाबूराम 14 अप्रैल को हुए हादसे में घायल हो गए थे, जिसके बाद 17 अप्रैल को लखनऊ में दम तोड़ दिया था। परिवार को आर्थिक मदद देने के समय बसपा महासचिव इंद्रजीत सरोज, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी मौजूद रहे।