फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When wife left him man killed his father-in-law in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: प्रेम विवाह के बाद पत्नी छोड़कर गई तो ससुर की कर दी हत्या, आरोपी युवक फरार

Tue, 17 Dec 2024 11:50 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 11:50 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में एक युवक ने अपने ससुर की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
When wife left him man killed his father-in-law in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी युवक को उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। इससे बौखलाए युवक ने सोमवार रात पत्नी के पिता से विवाद किया और बांका मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कांशीराम कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय सुरेश गुप्ता की पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:30 बजे वह भुसौरिया चौराहे से अपनी पान पुड़िया की दुकान बंद करके घर आईं। घर के बाहर कुम्हारन टोला निवासी अमन वाल्मीकि उनके पति सुरेश गुप्ता से झगड़ा कर रहा था। 
विज्ञापन


यूपी लेखपाल हत्याकांड: न उठा पा रहा था दो पत्नियों का खर्च, कार की किस्त भी टूटीं; कातिल दोस्त का ये था प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अमन वाल्मीकि ने सुरेश की गर्दन पर बांका मार दिया। इसमें सुरेश गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें गोला सीएचसी लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी गुड्डी देवी ने बताया कि आरोपी अमन वाल्मीकि दो वर्ष पूर्व उनकी पुत्री कंचन को ले गया था। उससे प्रेम विवाह किया। कंचन छह माह पहले अमन के कृत्यों से तंग आकर कहीं चली गई। 

पुलिस पर लगाया ये आरोप 
इसी को लेकर आए दिन आरोपी अमन वाल्मीकि घर आकर गाली गलौज करता था। कहता था कि कंचन को लाकर दो नहीं तो जान से मार देंगे। गुड्डी देवी ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि अमन वाल्मीकि द्वारा जान से मार देने की धमकी की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना पर पहुंचे सीओ गवेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के गर्दन पर दाहिने कान के नीचे धारदार हथियार से प्रहार किया गया है। आरोपी अमन वाल्मीकि के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed