फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When there was protest, EO said - remove the encroachment yourself

Lakhimpur Kheri News: विरोध हुआ तो ईओ बोले- खुद ही हटा लें अतिक्रमण

Sat, 24 Jun 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
When there was protest, EO said - remove the encroachment yourself
अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ से भिड़े स्थानीय लोग
लखीमपुर खीरी। नगर पालिका के अधिकारी भले ही मेन रोड, अस्पताल रोड पर फैले अतिक्रमण को न हटा पा रहे हों लेकिन सेठघाट रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना के ही अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जबकि पालिका अधिकारियों का दावा है कि विधिवत प्रचार करने के बाद ही अभियान चलाया गया। लोगों के बढ़ते विरोध को देखते हुए शुक्रवार को ईओ ने निरीक्षण के बाद दुकानदारों को खुद से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले दिन पटवा मंडी में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को दुकानदारों का विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पटरी दुकानदारों ने नगर पालिका में जमकर हंगामा काटा था। इतना ही नहीं दुकानदारों ने ईओ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे। शुक्रवार को भी अभियान जारी रहा। दोपहर करीब एक बजे से नगर पालिका के ईओ संजय कुमार और टीम जेसीबी के साथ सेठघाट पहुंची जहां अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि एकाध दुकानों के सामने का अतिक्रमण ही हटाया जा सका था, दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दुकानदारों का आरोप था कि नगर पालिका ने अभियान चलाने को लेकर किसी प्रकार का प्रचार नहीं कराया। यूं ही अचानक से अभियान चलाने से हम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। वहीं, एबीवीपी के प्रदेश सह सचिव व भाजपा के सक्रिय नेता अपूर्वम मिश्रा ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपूर्वम का कहना था कि नगर पालिका नोटिस के सीधे तोड़फोड़ करने के पहुंच गई। तोड़फोड़ के दौरान कुछ मकानों में दरार तक पड़ गई है। हालांकि विरोध के बाद ईओ संजय कुमार ने टीम के साथ सेठघाट रोड का निरीक्षण किया और दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।


मेन रोड और अस्पताल पर फैला है अतिक्रमण
बता दें कि शुरूआत में मेन रोड और अस्पताल रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ ही दिनों के बाद रोड़ों पर अभियान बंद कर दिया गया। अधिकारियों का दावा है कि व्यापारी खुद से अपना अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते अभियान धीमा हो गया है। कुछ दुकानदारों को छोड़कर बाकी व्यापारियों ने नाले पर किए गए अतिक्रमण कार्य को बंद कर दिया है। पटरी दुकानदारों का कहना है कि नगर पालिका के अधिकारियों का छोटे दुकानदारों पर ही जोर चलता है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ से भिड़े स्थानीय लोग

अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ से भिड़े स्थानीय लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed