फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When the traffic policeman stopped them the bike riders showed their arrogance

Lakhimpur Kheri: यातायात सिपाही ने रोका तो बाइक सवारों ने दिखाई दबंगई, कहा- अभी निकालता हूं गर्मी

Mon, 02 Jun 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 06:23 PM IST
सार

हेलमेट लगाए बैगर बाइक चला रहे युवकों को यातायात सिपाही ने रोका तो वह भड़क गए। सिपाही से बहस करने लगे। एक युवक ने सिपाही को गर्मी निकालने की धमकी तक दे डाली। 

विज्ञापन
When the traffic policeman stopped them the bike riders showed their arrogance
सिपाही से बहस करते दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र में संकटा देवी मार्ग पर सोमवार को बिना हेलमेट के गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को यातायात सिपाही ने रोक लिया। सिपाही ने युवकों से हेलमेट न लगाने का कारण पूछा तो दोनों भड़क गए। दोनों की सिपाही से कहासुनी हो गई। एक युवक ने सिपाही को गर्मी निकालने की धमकी दे डाली। दोपहर बाद सोशल मीडिया पर सिपाही और युवकों की बहस का वीडियो भी वायरल हुआ, जो चर्चा का विषय बना रहा। वायरल वीडियो में युवक दूसरी बाइक के छोड़े जाने से नाराज दिखाई दे रहे थे। आक्रोशित युवक सिपाही से यह तक कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वो क्या आपका रिश्तेदार था। 

विज्ञापन


संकटा देवी पुलिस चौकी के पास यातायात पुलिस का सिपाही वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहा था। सिपाही हेलमेट और बाइक के कागजों की जांच के साथ ही कमियां मिलने पर उनका चालान भी कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक सवार दो युवकों को बिना हेलमेट के देख सिपाही ने रोक लिया। सिपाही ने युवकों से हेलमेट व बाइक के कागज मांगे। इस पर बाइक सवार ने कहा कि जिन्हें जाने दिया वह तुम्हारे कौन थे। इसको लेकर धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई। सिपाही और युवकों की बातचीत के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, दस कदम की दूरी पर स्थित चौकी से कोई भी सिपाही निकलकर बाहर नहीं आया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed