{"_id":"66f9a55f325a145b670837d4","slug":"when-the-lover-refused-to-marry-the-girlfriend-reached-home-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130111-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रेमी ने किया शादी से इन्कार तो प्रेमिका पहुंची घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रेमी ने किया शादी से इन्कार तो प्रेमिका पहुंची घर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना निवासी एक युवक ने शादी से इन्कार किया तो नाराज प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका दिल्ली से चलकर लखीमपुर खीरी आई। इसके बाद थाने पहुंची और पूरी व्यथा बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
रविवार को गोंडा निवासी एक महिला अपने प्रेमी युवक निवासी थाना सिंगाही के घर प्रेमिका पहुंची। जब प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया तो सिंगाही पुलिस में तहरीर देकर शादी कराने की मांग की। महिला ने बताया कि वह दिल्ली में मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही थी। दिल्ली में ही युवक भी मजदूरी करता था। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई।
दोनों में शारीरिक संबंध भी हो गए लेकिन जब शादीशुदा महिला ने जब शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक ने उसका साथ छोड़ दिया। डायल 112 मौके पर पहुंची और महिला और लड़के को थाने पर बुलाया गया। सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि महिला से बात की जा रही है। उसकी पहली शादी हो चुकी है पति से उसका न्यायालय में विवाद चल रहा है। प्रेमी प्रेमिका दोनों बातचीत कर रहे हैं।