फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When power goes out in the registry office, employees sit in the dark

Lakhimpur Kheri News: रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली जाने पर अंधेरे में बैठते हैं कर्मचारी

Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
When power goes out in the registry office, employees sit in the dark
काफी समय से इसी अवस्था में रजिस्ट्री कार्यालय का जला हुआ जनरेटर। संवाद - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। सदर तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में बिजली कटौती की समस्या ने आम जनता और कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बिजली जाने पर कार्यालय में अंधेरा छा जाता है, जिससे रजिस्ट्री कराने आए महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। कर्मचारी भी बिजली बहाल होने तक खाली बैठने को मजबूर हैं, जिससे लोगों का काम बाधित होता है और समय की बर्बादी होती है।
विज्ञापन


यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि आम जनता की परेशानियों को भी सामने लाती है। सवाल यह है कि आखिर कब तक रजिस्ट्री कार्यालय में यह अव्यवस्था हावी रहेगी। रजिस्ट्रार कार्यालय के पीछे रखा जनरेटर, जिससे कार्यालय में बिजली आपूर्ति होती है, में करीब डेढ़ वर्ष पहले आग लग गई थी। तब से आज तक न तो जनरेटर आया न ही कोई दूसरी व्यवस्था ही की गई।
विज्ञापन


आबकारी के बाद राजस्व वसूली का सबसे बड़ा विभाग, तब यह हाल

उप निबंधक कार्यालय आबकारी के बाद राजस्व वसूली का सबसे बड़ा विभाग है। यहां जमीन की खरीद बिक्री की रजिस्ट्री की जाती हैं। स्टांप की खपत सबसे ज्यादा यहीं है, बावजूद इसके इस विभाग का यह हाल है कि एक जनरेटर नहीं लगवा पा रहा है। तहसील के लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा है जनरेटर


पिछले डेढ़ वर्ष से रजिस्ट्री कार्यालय में न तो जनरेटर की सुविधा है और न ही इनवर्टर का कोई इंतजाम। बिजली कटौती के दौरान कार्यालय में कामकाज ठप हो जाता है, जिससे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। रजिस्ट्री कराने आए एक बुजुर्ग राम कुमार ने बताया बिजली जाने पर अंधेरा हो जाता है, न तो कुछ दिखता है और न ही काम होता है। हम जैसे बुजुर्गों को तो और ज्यादा परेशानी होती है।


वहीं एक महिला शालिनी देवी ने कहा कि बिजली चली गई हम लोग काफी समय से मोबाइल की रोशनी में खड़े हैं, अंधेरा भी है हाथ में प्लाट बिक्री का पैसा है अगर कोई घटना हो जाती है तो कौन जिम्मेदार होगा। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार बिजली गुल होने से रजिस्ट्री की प्रक्रिया में देरी होती है।

दिक्कत तो है ही, बराबर पत्राचार भी किया जा रहा है। फिलहाल आदेश हो गया है अगले सप्ताह तक जनरेटर की व्यवस्था होने की उम्मीद है।
- भानु प्रताप सिंह, सब रजिस्ट्रार, लखीमपुर

काफी समय से इसी अवस्था में रजिस्ट्री कार्यालय का जला हुआ जनरेटर। संवाद

काफी समय से इसी अवस्था में रजिस्ट्री कार्यालय का जला हुआ जनरेटर। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed