फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When he didn't get tea, the inspector slapped the shopkeeper and turned away the milkman.

Lakhimpur Kheri News: नहीं मिली चाय तो दरोगा ने दुकानदार को थप्पड़ जड़े, पलटा दूध का भगौना

Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
When he didn't get tea, the inspector slapped the shopkeeper and turned away the milkman.
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में तैनात एक दरोगा को उस समय गुस्सा आ गया, जब उन्हें समय से चाय नहीं मिली। गुस्साए दरोगा ने दुकानदार पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए दूध का भगौना फेंक दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एएसपी पूर्वी ने जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन

मामला 20 फरवरी की सुबह करीब सवा दस बजे का बताया जा रहा है। कोतवाली में तैनात दरोगा रमाकांत तिवारी सप्ताह भर पहले ही आए हैं। चाय दुकानदार राहुल ने बताया कि कोतवाली से एक होमगार्ड उसके पास आया था और चाय का ऑर्डर देकर चला गया। सुबह होने के चलते दूध गर्म किया जा रहा था। उसने कुछ देर लगने की बात भी बताई थी। राहुल का कहना है कि चाय ले जाने में देरी होने से गुस्साए दरोगा ने उसे थप्पड़ मारे। दूध से भरे भगौना भी गिरा दिया। भगौने में करीब 28 लीटर दूध था।
विज्ञापन

मारपीट और दूध फेंकने का मामला पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने पूरे मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed