फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When Gayatri Mahayagya The youth congress

गायत्री महायज्ञ के दौरान  हुआ युवा शक्ति समागम

Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 18 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
 When Gayatri Mahayagya The youth congress
गायत्री महायज्ञ
गायत्री महायज्ञ के दौरान 
विज्ञापन

हुआ युवा शक्ति समागम
विद्यारंभ और नामकरण संस्कार भी कराए गए
युवाओं ने सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का संकल्प लिया

ईसानगर के क्षेत्र के ऊंचगांव महतौपुरवा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन बच्चों के विद्यारंभ और नामकरण संस्कार संपन्न कराए गए। दोपहर एक बजे से युवा शक्ति समागम का कार्यक्रम हुआ। इसमें जिला खीरी के अलावा दूसरे जिले के युवाओं ने भी भाग लिया।
युवा शक्ति समागम में युवा क्रांति वर्ष की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षाविद गुरु प्रसाद ने युवा क्रांति की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्य नारायण वर्मा ने युवा क्रांति वर्ष की पांच कार्य योजनाओं पर चर्चा की।  इसके तहत 20 मार्च को अश्लीलता निवारण अभियान, 31 मई को व्यसन मुक्ति अभियान, 21 जून को स्वास्थ्य  संवर्धन अभियान, 19 जुलाई से पौधरोपण अभियान तथा 20 सितंबर से सामूहिक स्वच्छता अभियान के बारे में  जानकारी दी गई। बबिता मौर्य ने दहेज रहित विवाह और नेहा गुप्ता ने युवाओं को संकल्प के साथ सृजन कार्य  में  लगने  का आह्वान किया।
विज्ञापन

युवा क्रान्ति अग्रदूत निकेत सिंह, कुलदीप वर्मा, अजय वर्मा, लवकुश वर्मा आदि ने युवाओं को संगठित करने का संकल्प लिया। जिला समन्वयक रामखिलावन निशाद ने सबका आभार व्यक्त  किया। मुरलीधर मौर्य ने सबको  कथनी-करनी  एक  रखकर अपनी प्रमाणिकता सिद्ध करने की  बात  कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम में गुरुदीक्षा और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed