फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Eid Milad-un-Nabi flags started flying in the market

Lakhimpur Kheri News: बाजार में लहराने लगे ईद मिलादुन्नबी के झंडे

Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 24 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eid Milad-un-Nabi flags started flying in the market
बाजार में दुकान पर ईद मिलादुन्नबी के लिए झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। ईद मिलादुन्नबी बुधवार को मनाई जाएगी। इसके लिए शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार और जुलूस को लेकर बाजार में भी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

जगह-जगह फुटपाथ पर दुकानें सज गई हैं। छोटे से बड़े आकार के झंडे, पगड़ी, स्टीकर, आई कार्ड, बाइक झंडे, मफलर और बैच समेत विभिन्न सामान बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
जामा मस्जिद, सुनहरी व मीनार मस्जिद के आसपास, कचहरी रोड, खीरी रोड, आर्यकन्या चौराहा समेत शहर के कई स्थानों पर दुकानें लगी हैं। लोग जरूरत के अनुसार सामान खरीद रहे हैं। दुकानदार ताहिर खान, नदीम खान, आसिफ, अफराज, शीबू कमर बाबा और कारी इस्लाम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी को लेकर विभिन्न प्रकार का सामान मंगाया गया है। इनमें सबसे अधिक मांग झंडों की है। जुलूस में शामिल होने वाले लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग आकार के झंडे खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

ये है सामान की कीमत
झंडे - 30 से 180 रुपये तक
पगड़ी - 120 से 150 रुपये तक
आई कार्ड - 2 से 25 रुपये तक
बाइक झंडे - 10 से 20 रुपये तक
मफलर - 10 से 50 रुपये तक
शर्ट में लगाने वाला बैच - 5 रुपये तक

नोट : ये कीमत बाजार के अनुसार है।
---

ईद मिलादुन्नबी को लेकर इस बार बाजार में लोगों में काफी उत्साह है। त्योहार और जुलूस के लिए झंडे, पगड़ी, आई कार्ड, बाइक झंडे और बैच समेत कई तरह का सामान मंगाया गया है। सबसे ज्यादा मांग अलग-अलग आकार के झंडों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ताहिर खान, दुकानदार
------------

फुटपाथ पर लगी दुकानों पर लोग लगातार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। बच्चों और युवाओं में छोटे झंडों और बाइक पर लगाने वाले झंडों की मांग ज्यादा है। वहीं, जुलूस में शामिल होने वाले लोग बड़े झंडे, पगड़ी और अन्य सामान खरीद रहे हैं।

-अफराज, दुकानदार

बाजार में दुकान पर ईद मिलादुन्नबी के लिए झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद

बाजार में दुकान पर ईद मिलादुन्नबी के लिए झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद

बाजार में दुकान पर ईद मिलादुन्नबी के लिए झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद

बाजार में दुकान पर ईद मिलादुन्नबी के लिए झंडे आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed