{"_id":"6a8c8868217abe58350ad971","slug":"the-power-of-sports-will-be-seen-on-the-field-for-three-days-on-national-sports-day-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-183232-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिन मैदान में दिखेगा खेल का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिन मैदान में दिखेगा खेल का दम
Mon, 24 Aug 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम, लालपुर में तीन दिवसीय खेल अभियान आयोजित किया जाएगा। उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
28 अगस्त को एथलेटिक्स की जूनियर बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। 29 अगस्त को 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसी दिन हैंडबाल बालक-बालिका वर्ग और वॉलीबॉल बालक वर्ग के मैत्री मैच कराए जाएंगे। 30 अगस्त को अंडर-14 फुटबॉल का मैत्री मैच होगा।
हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। हॉकी की विजेता और उपविजेता टीमों को 29 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिन विद्यालयों के खिलाड़ियों के पास हॉकी उपलब्ध नहीं है, उन्हें स्टेडियम की ओर से मैच खेलने के लिए हॉकी उपलब्ध कराई जाएगी।