फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   When Amin reached home with the recovery notice, the fraud was revealed.

Lakhimpur Kheri News: रिकवरी का नोटिस लेकर घर पहुंचा अमीन तो हुआ ठगी का खुलासा

Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
When Amin reached home with the recovery notice, the fraud was revealed.
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के ग्राम बल्हवापुर निवासी जयराम यादव ने श्याम प्रकाश वर्मा निवासी ग्राम बांसी थाना गोला के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि बैंक डीलर श्याम प्रकाश वर्मा ने खेती के लिए लोन लेकर अच्छी फसल उत्पादन की स्कीम समझाई। लखनऊ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से 1,44,000 का लोन 30 जुलाई 2009 में मंजूर कराया था। इसके लिए श्याम ने दस प्रतिशत कमीशन बैंक मैनेजर को देने और फाइल चार्ज के रूप में 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन

लोन के नाम पर 30 जुलाई 2009 को कृषि भूमि स्थिति ग्राम बल्हवापुर परगना श्रीनगर गाटा संख्या 127 रकबा 7.05 एकड़ बंधक बनाया था। आरोप है कि बैंक डीलर श्याम प्रकाश वर्मा ने जालसाजी करते हुए दिए गए कागजात लगाकर करीब 20 लाख रुपये का लोन अलग अलग बैंकों से करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अमीन ने रिकवरी का नोटिस दिया तो इस बात का खुलासा हो सका। फिलहाल पीड़ित ने कई और बैंकों से साठगांठ करते हुए बैंक डीलर श्याम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed