{"_id":"666f5009c23e8b4cde060437","slug":"were-trying-to-escape-to-nepal-five-accused-including-couple-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122457-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल भागने की फिराक में थे, दंपती समेत पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल भागने की फिराक में थे, दंपती समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फूलबेहड़ पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी-संवाद
महेवागंज/फूलबेहड़। फूलबेहड़ पुलिस ने गौरी हत्याकांड में नामजद दंपती समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों नेपाल भागने की फिराक में थे। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फूलबेहड़ कस्बे निवासी गुड्डू रस्तोगी का छोटे भाई राजेश से 12 जून को विवाद हो गया था। उसी दिन शाम को गुड्डू की बेटी गौरी (17) संदिग्ध हालत में छत में बेल्ट से लटकी मिली थी। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले में गौरी की मां प्रेमा ने देवर, देवरानी, भतीजा, भतीजी और उसके सहयोगी समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
13 जून की रात किशोरी गौरी की मौत हो गई थी। 15 जून की सुबह मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों संग थाने के गेट के सामने हंगामा कर सड़क जाम कर दिया था और गिरफ्तारी के बाद ही अंतिम संस्कार की बात पर लोग अड़ गए थे। शनिवार सुबह किशोरी का अंतिम संस्कार होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली थी।
विज्ञापन
शनिवार रात ही पुलिस ने आरोपी कस्बा फूलबेहड़ निवासी चाचा राजेश, चाची कुसुमा, चचेरा भाई अंकित, चचेरी बहन कीर्ति और नरी गांव के कमाल को लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित दाउदपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि पांचों नेपाल भागने की फिराक में थे। बेल्ट, कपड़ा और डंडा तीन दिन पहले ही बरामद हो चुके थे।