फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Well then, there was a higher price than the MRP '

‘एमआरपी से अधिक मूल्य लिया गया तो खैर नहीं’

Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 14 May 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
"Well then, there was a higher price than the MRP '
शीघ्र ही बच्चों के बैंक खाते में आरटीजीएस से स्कॉलरशिप की राशि जमा होगी।
खाद बिक्री में ओवररेटिंग पर कृषि विभाग सख्त, जारी की रेट लिस्ट
विज्ञापन

खरीफ सीजन में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति के लिए कृषि विभाग ने रेट लिस्ट जारी कर दी हैं। खाद सीजन में होने वाली ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने एमआरपी से अधिक रुपये वसूलने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करने की बात कही है। खास बात है कि नई नियमावली के मुताबिक अब खाद विक्रेताओं को लाइसेंस जारी करने में पात्रता की शर्त के तौर पर कृषि विषय से इंटरमीडिएट या स्नातक होना अनिवार्य हैै। जबकि अधिकतर खाद लाइसेंसी अपहर्ताओं पर खरे नहीं उतरते। 
ओवररेटिंग पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग ने खाद विक्रेताओं को कैैशमेमो देने के निर्देश दिए हैं। वहीं किसानों को भी कहा गया हैै कि खाद खरीदने के साथ ही दुकानदार से कैशमेमो जरूर लें। यदि कोई दुकानदार कैशमेमो देने से इंकार करता है, तो इसकी शिकायत जिला कृषि अधिकारी के सीयूजी नंबर 9235629410 पर की जा सकती है। इसके अलावा एमआरपी से अधिक मूल्य मांगने पर किसान इसकी शिकायत अधिकारी से कर सकते हैं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जारी रेट लिस्ट में अलग-अलग कंपनियों के एमआरपी में मामूली तौर पर भिन्नता जरूर हैै, लेकिन किसान को बोरी पर अंकित मूल्य ही खरीद करनी करनी है। 
विज्ञापन


उर्वरक का नाम           मूल्य 
नीमकोटेड यूरिया       347.20
यूरिया                  333.95
डीएपी                  1190.00
पोटाश                  800.00
एनपीके (14:35:14)  1214.00
एनपीके (10:26:26)  1148.00
एनपीके (20:20:13)    947.00
एनपीके (12:32:16)   1089.00
एनपीके (20:20:0)      863.00
एनपीके (15:15:15)     875.18
जिंकटेडेट एनपीके       1110.00

ग्रामीण इलाकों से अक्सर ओवररेटिंग की शिकायतें मिलती हैं। इस बार रेट लिस्ट जारी कर दी गई, जिससे अधिक मूल्य मांगने वाले दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित दुकानदार की शिकायत किसान सीधे सीयूजी नंबर पर कर सकते हैैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर सिंह, जिला कृषि अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed