फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Welcoming the indian New Year with prayers and devotional

भारतीय नववर्ष का स्वागत भजन-कीर्तन से

Sat, 21 Mar 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Mar 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Welcoming the indian New Year with prayers and devotional
भारतीय नववर्ष के शुभारंभ पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
कहीं भजन-कीर्तन हुए तो कहीं बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मुड़िया महंत मंदिर में ‘नववर्ष अभिसिंचनम’ कार्यक्रम हुआ। इसमें सूर्य की पूजा और वैदिक मंगलाचरण से नव संवत्सर का स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष शरद गुप्त, संस्कृत भारती के डॉ. सत्येंद्र दुबे और विभाग संयोजक डॉ. ओंकार नारायण दुबे ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संवत्सर को विश्व की सबसे वैज्ञानिक काल गणना बताया। भारत विकास परिषद बनारस घराने के गायक आनंद मिश्र, माधव प्रसाद चतुर्वेदी और दीनानाथ झा को सम्मानित किया गया। उन्होंने मनमोहक गीत भी प्रस्तुत किए।
इस मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, बाबूराम अवस्थी, पंकज कृष्ण शास्त्री, श्रीपाल जैन, कृष्ण गोपाल शेखर, संजय मिश्र, बृजेश पांडेय, मनीष मिश्र, मगन टंडन, यज्ञदत्त मिश्र, डॉ. संजय कुमार, ज्ञानेंद्र सक्सेना, डॉ. रामेश्वर माहेश्वरी, अनुराधा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने नवसंवत्सर को महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया। दुखहरणनाथ मंदिर में जिला महिला प्रभारी कुसुम गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कु सुम गुप्ता ने महिला दिवस मनाए जाने के औचित्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्ष प्रतिपदा से नौ दिन तक आदि शक्ति मां भगवती की आराधना शक्ति के रूप में की जाती है। भारतीय नारी को शक्ति का प्रतीक माना गया है। यही कारण है नारी को मां का स्थान दिया गया है। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य, आहार, भ्रूण हत्या आदि के विषय में बताया गया। महिला अल्पावास की बालिकाओं ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर वीना मिश्रा, प्रभा त्रिपाठी, कृष्णा सक्सेना, विमलेश सिंह, संगीता महाजन, नीति गुप्ता, राधा गुप्ता, कुमुद सक्सेना, अनुपमा श्रीवास्तव आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
पं. दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय नववर्ष का कार्यक्रम धूमधाम से हुआ। विद्यालय की छात्र संसद के छात्रों ने आचार्यों के साथ समूहों में नगर के प्रमुख स्थानों संकटादेवी चौराहा, मेला मैदान चौराहा, कातवाली चौराहा, जिला अस्पताल और गांधी विद्यालय के पास खड़े होकर लोगों को तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष की बधाई दी।
शिवसेना ने भी अपने संपर्क कार्यालय पर नववर्षाभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला उपप्रमुख कमलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में हनुमान मिश्र, बृजेश जायसवाल, नरेश रस्तोगी, रामजी मिश्र, राकेश कुमार, राजेश गौड़, राजेश वैसवार और व्यापार प्रकोष्ठ के अशोक कुमार मुन्ना आदि मौजूद रहे।
धौरहरा। सरस्वती शिशु मंदिर में वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम हुआ, जिसमें संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार के आज के ही दिन जन्म लेने पर व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम में नगर संघ चालक अशोक श्रीवास्तव, रमेश रस्तोगी, योगेन्द्र मिश्रा, समलिया प्रसाद मिश्रा रामकुमार शर्मा, पीयूष श्रीवास्तव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रधानाचार्य रामकृष्ण पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed