फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Welcome to the Yatra that arrived in Palia from Delhi

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली से पलिया पहुंची यात्रा का स्वागत

Mon, 27 Oct 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the Yatra that arrived in Palia from Delhi
पलिया गुरुद्वारा पहुंचने के बाद सड़क पर स्वागत के दौरान रुकी सवारी। संवाद
पलियाकलां। चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा रविवार रात गुरुद्वारा नानक प्याऊ महंगापुर पहुंची। संत बाबा गुरनाम सिंह व संगत ने यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन किए।
विज्ञापन

सिख पंथ के 10वें गुरु गुरु गोविंद सिंह व माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ा साहिब का सिख धर्म की संगत के दर्शन के लिए दिल्ली के गुरुद्वारा साहिब मोती बाग से चलकर पटना साहिब जाएगी। महंगापुर में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा पलिया गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची, जहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा के सामने ही बड़ी संख्या में सिख संगत यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयार रही और यहां फल, पानी आदि का वितरण भी किया गया। गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से यात्रा में शामिल लोगों को सरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कई लोग भी यात्रा का स्वागत करने के लिए लगे रहे। यात्रा यहां से भीरा की ओर रवाना हो गई। भीरा स्थित गुरुद्वारा नानकशाही में भी इलाका निवासी समूह साध संगत द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
---
यात्रा में शामिल लोगों को पहनाए अंग वस्त्र
बिजुआ। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज और गुरु माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ा साहिब की ''''''''गुरुचरण यात्रा'''''''' का सोमवार को बिजुआ ब्लॉक में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।


बिजुआ में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में यात्रा का अभिनंदन किया गया। बिजुआ से आगे बढ़कर यात्रा पड़रिया तुला पहुंची। जहां नानकसर गुरुद्वारा पड़रिया तुला के प्रमुख सेवादार बाबा गुरमीत ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा मालपुर पहुंची। यहां गोला विधायक अमन गिरि ने अंगवस्त्र पहनाकर जत्थे का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed