फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Welcome to the new year Enthusiasm for the wonderful

नए साल के स्वागत के लिए गजब का उत्साह

Wed, 31 Dec 2014 06:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 31 Dec 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the new year Enthusiasm for the wonderful
नववर्ष 2015 के स्वागत के लिए शहर के लोगों में गजब का उत्साह है। लोगों ने अपने-अपने ढंग से जश्न मनाने की योजना बनाई है। नए साल के स्वागत के लिए बाजार भी सज गया है। ग्रीटिंग कार्ड की दुकानों पर बुधवार को काफी भीड़ थी। फूलों के गुलदस्तों की रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई। शहर के रेस्टोरेंटों को रंग-बिरंगे गुब्बारों और रुपहली झालरों से सजाया गया है। बहुत से लोगों ने 31 दिसंबर की रात के लिए रेस्टोरेंटों में अपनी सीटें पहले से बुक करा रखी हैं।
विज्ञापन

फिर दिखाई पड़ा ग्रीटिंग कार्ड का क्रेज
नववर्ष पर एक दूसरे को बधाई देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड के आदान प्रदान की पुरानी परंपरा का क्रेज अभी कम नहीं हुआ है। बुधवार को बाजार में कई जगह ग्रीटिंग कार्डों की दुकानें सजीं उन पर खरीददारी करने वाले लोगों की काफी भीड़ रही। छात्र-छात्राओं में ग्रीटिंग कार्ड के आदान-प्रदान को लेकर काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

फूलों और गुलदस्तों की खूब बिक्री हुई
नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए लोग फूलों और गुलदस्तों का भी सहारा ले रहे हैं। मंदिरों के आसपास के अलावा शहर में कई जगह पर फूल विक्रेताओं ने आकर्षक ढंग से गुलदस्ते तैयार किए हैं। बुधवार को 100 से लेकर 600 रुपये तक में बुके बिके। गुलाब के फूलों की मांग सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सजे रेस्टोरेंट, लोगों ने बुक कराईं सीटें
नए साल का जश्न खान-पान के साथ मनाने के शौकीन लोगों ने कई दिन पहले ही अपने पसंदीदा रेस्टोरेंटों में अपनी सीटें बुक करा ली हैं। रेस्टोरेंट मालिकों ने बताया कि उनके यहां सभी सीटें दो दिन पहले ही बुक हो चुकी हैं। कई रेस्टोरेंट में रात 12 बजे केक काटने की भी व्यवस्था की गई है। उधर, संचालकों ने अपने रेस्टोरेंट को आकर्षक ढंग से सजाया है।

नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर
नए साल के जश्न पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए शहर कोतवाल के नेतृत्व में एक अलग से टीम बनाई गई है। यह टीम शहर के सीमावर्ती ढाबों, मॉडल शाप और बॉर पर नजर रखेगी। साथ ही शहर और आसपास के होटलों पर यह टीम कड़ी नजर रखेगी। पुलिस इस बात का ध्यान रखेगी कि किसी के जश्न में खलल न पड़े, साथ ही कोई अवांछित गतिविधियां भी न होने पाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed