{"_id":"5fc69b1e8ebc3e9bcc42dc71","slug":"weather-lakhimpur-news-bly428757942","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के पहले दिन धुंध का प्रकोप कम, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर के पहले दिन धुंध का प्रकोप कम, ठंड बढ़ी
विज्ञापन
दिसंबर के पहले दिन ठंड बढ़ी तो यूं निकलीं महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दिसंबर के पहले दिन धुंध कम रही पर ठंड बढ़ने का असर देखने को मिला, जिससे लोगों को दस्ताने और मफलर और टोपी पहननी पड़ीं। इस संबंध में मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि दिन में आसमान साफ रहता है और अच्छी धूप भी निकल रही है। इससे तापमान स्थिर है, लेकिन मौसम अनुसार ठंडक का असर बढ़ रहा है।
जनपद के तराई हिस्से में मंगलवार को सुबह के समय धुंध हलकी रही, जिससे कुछ देर बाद धूप निकल आई। मौसम साफ रहने से आम जनजीवन सामान्य दिनों की तरह चलता रहा। हालांकि सुबह के वक्त ठंडक का असर ज्यादा रहने से लोगों को मफलर और टोपी लगाकर घर से बाहर निकलना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत नहीं है। आसमान साफ रहेगा और धूप निकलती रहेगी।
सब्जियों पर पड़ेगा ठंड का असर
लखीमपुर खीरी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके बिसेन में बताया कि ठंड बढ़ने लगी है, जिसका सब्जियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खासकर आलू, मटर, टमाटर, लहसुन की बढ़वार की ग्रोथ कम हो सकती है। इसके लिए किसानों को चाहिए की पैरा/पुआल क्यारियों के आस पास रख दें। इससे फसल पर ठंड का असर कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय बोए जाने वाले गन्ने की फसल प्रभावित हो सकती है, किसका जमाव देर से होगा, जिसके निदान के लिए किसान गन्ने की क्यारियों के पास पुआल रख दें। संवाद