फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, फसलों को नुकसान, 500 गांव की बिजली ठप

Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। गुरुवार सुबह चार बजे आई आंधी-बारिश से जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिरने से कई मकानों की दीवारें ढह गईं तो खेतों में कटी और खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई, इस कारण कई स्थानों पर जलभराव से निकलने में दिक्कत हुई। शाहजहांपुर से सीतापुर जाने वाली 132 केवी लाइन का लौखनिया गांव में लगा टॉवर गिर गया। इससे तहसील क्षेत्र के करीब 500 गांवों में बिजली गुल हो गई। यहां इससे पहले आई आंधी-बारिश के कारण पिछले तीन दिन से ही बिजली नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 की शुरुआत से ही मौसम के बदले अंदाज से सभी हैरान हैं। जनवरी से लेकर मई तक लगातार आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का सितम जारी है, जिससे फसलों को नुकसान होने से किसानों की कमर टूट गई है।
विज्ञापन

इधर, तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, जिससे बैसाख में भी फल्गुन की बयार महसूस की जा रही है। मई के पहले सप्ताह में मंगलवार को आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के दो दिन बाद ही गुरुवार की सुबह चार बजे आई आंधी-बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 32 डिग्री रह गया, जबकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री नीचे खिसककर 18 डिग्री सेल्सियस रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह चार बजे मौसम ने फिर करवट बदली, जिससे आंधी के साथ बारिश हुई। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर बिजली के पोल और पेड़ गिरने से कई मकानों की दीवारें ढह गईं तो मंगलवार को बारिश-ओलावृृष्टि में भीगी गेहूं की फसल सूखी भी नहीं थी कि दोबारा बारिश से खेतों में कटी पड़ी और खड़ी गेहूं की फसल भीगकर सड़ने के कगार पर पहुंच गई। गौरतलब है कि मई (बैसाख) में अच्छी-खासी गर्मी होने लगती थी। अधिकतम पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस होता था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 से 28 डिग्री तक पहुंच जाता था। इस बार हर महीने हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने ग्लोबल वार्मिंग के असर से बढ़ती गर्मी को बैकफुट पर ला दिया है। नतीजतन अप्रैल में 36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम पारा कई दिनों से 32 डिग्री के आसपास स्थिर है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री से लुढ़ककर 18 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने अभी तीन-चार दिनों तक मौसम साफ रहने के संकेत दिए हैं। मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र केे निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ के चलते बनने वाले मानसून के कारण हर महीने बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। ऐसे में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि होने लगेगी, जिससे मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।
सात दिनों में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
तिथि अधिकतम न्यूनतम
01 मई 34 24
02 मई 32 22
03 मई 33 24
04 मई 34 23
05 मई 32 23
06 मई 30 21
07 मई 32 18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed