फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

ठंड और गलन बरकरार, अभी दो दिन और छाए रहेंगे बादल

Wed, 22 Jan 2020 06:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। तराई में ठंड और गलन का प्रकोप बरकरार है। मंगलवार को लखीमपुर समेत कुछ जगहों पर सुबह धूप निकली, लेकिन अन्य इलाकों में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे लोगों को गलन से कुछ राहत मिली। लेकिन बादलों का आवाजाही लगी हुई है। इससे किसी समय बारिश की संभावना बन सकती है। धूप निकलने के बाद बाजार में लोगों की रौनक बनी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे के बाद बादलों की आवाजाही शुरू होने से मौसम बिगड़ने के आसार नजर आए, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलने से बादल छट गए। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली। हालांकि मौसम विज्ञान आंचलिक केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया है कि अगले दो दिनों में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलेगी। इससे तापमान में कुछ वृद्धि होगी। शुक्रवार से मौसम फिर करवट बदलेगा, जिससे शनिवार और रविवार तक तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश होने की संभावना नहीं है। बुधवार और गुरुवार को तेज हवाएं चलने से लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed