फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather

सुबह छाया रहा कोहरा, धूप निकली तो मगर नाम की

Sun, 22 Dec 2019 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
weather
लखीमपुर खीरी। शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह धूप देर से निकली। दिन में अच्छी धूप खिलने से लोगों ने गुनगुनाहट महसूस की, लेकिन गलन और ठंड कायम रही। कुछ घंटे धूप निकलने से न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। शाम को जैसे-जैसे धूप मध्यम हुई, वैसे ही ठंड और गलन को प्रकोप बढ़ गया। मैलानी, बांकेगंज क्षेत्र में शाम को बादल छाए और हल्की बारिश हुई। इससे किसानों की धड़कने बढ़ गईं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को अधिकतम तापमान दिन में 20 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन शाम होते ही 14 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क गया। जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। इससे सुबह कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा और बादल छाए रहेंगे। दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे ठंड और गलन का असर शाम होते बढ़ जाएगा। एकाएक मौसम में आए बदलाव का असर शाम होते ही देखने को मिला, जब मैलानी क्षेत्र में बादल छाए और हल्की बारिश हुई। बांकेगंज, गोला क्षेत्र में भी बादल छा गए हैं। अनुमान है कि रविवार से मौसम और ठंडा होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह कोहरे की धुंध, दोपहर में खिली धूप, शाम को हुई बूंदाबांदी
अमीरनगर। शनिवार को मौसम का कुछ अलग ही मिजाज रहा, सुबह कोहरे की धुंध छाई रही जिससे सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर निकले वहीं दोपहर को धूप खिलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की वहीं क्षेत्र में शाम होते ही ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू किए और शाम होते होते छुटपुट बूंदाबांदी से मौसम और भी सर्द हो गया। बढ़ी सर्दी से शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed