फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   weather, ghaghara nadi

घाघरा में समाया एक घर, आठ कटान की जद में

Fri, 08 May 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
weather, ghaghara nadi
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव बगहा में घाघरा नदी ने भू-कटान शुरू कर दिया है। बुधवार रात एक घर नदी में समा गया, जबकि आठ घर कटान की जद में आ गए। बाढ़ खंड विभाग ने बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है, लेकिन नदी का वेग बढ़ता जा रहा है। इससे ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात की वजह से इन दिनों घाघरा नदी उफान पर है। इसी के चलते बगहा गांव निवासी संबारी लाल भार्गव का घर नदीं में समा गया। मनोहर लाल, गोबरे, पलक धारी, विश्राम, सोनेलाल, गिरधारी, परमादीन और पुत्तीलाल के घर भी नदी की जद में आ चुके हैं। यदि नदी इसी तरह से कटान करती रही तो जल्द ही यह घर भी नदी में समा जाएंगे। भू-कटान की सूचना पर बाढ़ खंड को एसडीएम एस सुधाकरन ने पत्र लिखा। बाढ़ खंड बोरियों में मिट्टी भर कर घाघरा नदी के वेग को रोकने का प्रयास शुरू किया है, लेकिन यह प्रयास बहुत ज्यादा कारगर साबित होता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

भू कटान की सूचना मिली थी। बाढ़ खंड को स्वीकृत प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, जिस पर काम भी शुरू हो चुका है। लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है, जिनके घर कट चुके हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एस सुधाकरन, एसडीएम, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed