फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather: Fog precipitated since morning, people suffering from bitter cold

मौसम: सुबह से छाया रहा कोहरा, कड़ाके की ठंड से लोग हुए बेहाल

Thu, 21 Jan 2021 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather: Fog precipitated since morning, people suffering from bitter cold
लखीमपुर खीरी। मौसम के सर्द तेवर गुरुवार को भी कायम रहे। सुबह से घना कोहरा छाया रहा और रात में पाला गिरने से कड़ाके की ठंडक ने पैर पसार लिए हैं। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोहरा और पाला गिरने की बात कही है। अगले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही ठंडा रहने की संभावना भी जताई जा रही है। कृषि विशेषज्ञों ने कोहरा और पाला को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है, जिससे पैदावार अच्छी होगी।
विज्ञापन

जनवरी में ठंडक का असर देर से शुरू हुआ, लेकिन दूसरे पखवाड़े में कोहरा और पाला गिरने से ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में धूप न निकलने से गलन का सामना करना पड़ रहा है। बाहर निकलने पर लोगों की कंपकंपी छूट जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान न्यूनतम सात डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों तक मौसम ठंडा रहेगा। शुक्रवार को कोहरा गिरेगा और रात में पाला गिरने का सिलसिला कुछ दिनों तक चलेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को धूप निकलने की पूरी संभावना रहेगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। बारिश होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं के लिए कोहरा-पाला फायदेमंद, अच्छी होगी पैदावार
दिसंबर और जनवरी के पहले पखवाड़े में ठंडक कम रहने से गेहूं की फसल को लेकर किसान और कृषि वैज्ञानिक चिंतित थे। कोहरा और पाला गिरने से गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोहरा और पाला दोनों गेहूं की फसल के लिए मुफीद हैं। इससे अच्छे कल्ले फूटने से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। उन्होंने मटर और चना की फसल को पाला के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए खेत में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है।

पिछले पांच दिनों का तापमान (डिग्री सेल्यिस)
20 जनवरी 2021 21.0 08.0
19 जनवरी 2021 23.0 09.0
18 जनवरी 2021 22.0 09.0
17 जनवरी 2021 20.0 08.0
16 जनवरी 2021 20.0 06.0
शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी
पलियाकलां। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। दिनभर मौसम खराब रहा और चलने वाली शीतलहर से बच्चों व बुजुर्गों के साथ ही दिहाड़ी मजदूरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण भी सर्दी का प्रकोप काफी बढ़ा रहा। लोग दिनभर दुकानों के आग आग तापते रहे। वहीं ठंड होने के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed