फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Weather changed again, fog remained

Lakhimpur Kheri News: मौसम ने फिर बदला मिजाज, छाया रहा कोहरा

Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Weather changed again, fog remained
शनिवार सुबह छाए कोहरे में निकलते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिलने से ठीक हुए मौसम ने शनिवार को फिर पलटी मार दी है। शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया दिखा, जो दोपहर तक रहा। दोपहर में धूप निकली, पर शीतलहर चलने के कारण लोग पूरा दिन ठंड से परेशान रहे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह कोहरे का आलम ये रहा कि हाईवे पर दृश्यता पांच मीटर तक पहुंच गई। शीतलहर भी चलती रही, जिससे तापमान भी कम हुआ है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर करीब एक बजे धूप निकल आई, जिसके बाद ठंड से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

लोग छतों पर और मैदानों में धूप सेंकते दिख। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन तक सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ होगा।

शनिवार सुबह छाए कोहरे में निकलते लोग। संवाद

शनिवार सुबह छाए कोहरे में निकलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed