{"_id":"66301452f4d3f505fb0c0834","slug":"water-supply-to-thousands-of-houses-stopped-for-three-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-118939-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से हजारों घरों की पानी सप्लाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तीन दिन से हजारों घरों की पानी सप्लाई बंद
विज्ञापन
सीतापुर रोड गुरुनानक स्कूल के पास फूटी पड़ी वाटर पाइप लाइन। संवाद
महेवागंज/लखीमपुर। एलआरपी से इंद्रा मनोरंजन पार्क तिराहा तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए खोदाई चल रही है। शुक्रवार को खोदाई के दौरान गुरुनानक इंटर कॉलेज के पास पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे सड़क पर जलभराव हो गया और हजारों घरों की सप्लाई बंद हो गई। तीन दिन से लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने पर लोग बेहाल है। पाइपलाइन फटने से सड़क चौड़ीकरण का काम भी ठप हो गया है।
एलआरपी से इंद्रा पार्क रोड के चौड़ीकरण में अड़चनें पीछा नहीं छोड़ रही हैं। अतिक्रमण, बिजली लाइन और खंभों के बाद भूमिगत पानी की पाइपलाइन भी खोदाई में बाधा बन गई। शुक्रवार को एलआरपी साइड से सड़क की खोदाई शुरू हुई। जेसीबी चलते ही कई जगह भूमिगत पाइपलाइन फट गई।
पानी की धार फूट पड़ी। सड़क पर जलभराव हो गया। पाइपलाइन फटने से मोहल्ला राजगढ़, पटेलनगर, बरखेरवा व रामनगर के हजारों घरों में पानी की सप्लाई बाधित हुई है। तीन दिन बाद भी पाइपलाइन सही न कराने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन
37 करोड़ में 9.5 किलोमीटर चौड़ी होनी है सड़क
एलआरपी से इंद्रापार्क तक 9.5 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए 37 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में आधा दर्जन पुलिया भी दायरे में हैं। 160 बिजली खंभे और करीब 30 ट्रांसफार्मरों को भी शिफ्ट किया जाना है। चौड़ीकरण का टेंडर पहले ही हो गया था और बजट जारी कर दिया था, लेकिन कार्य 15 अप्रैल से शुरू हुआ। यह कार्य जनवरी 2025 तक पूरा होना है।
पेयजल लाइन फटने पर बोले लोग
पाइपफटने से पानी का संकट है। तीन दिनों से कई मोहल्लों में पानी नहीं आया है। साथ ही सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन में भी दिक्कतें हैं। इसको जल्द ठीक कराया जाए।
-राहुल तिवारी
-- -- -- -
पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलभराव हो गया। आवागम में काफी दिक्कतें हो रही हैं। घरों में ज्यादा समस्या हो रही है। जल्द ही समस्या का समाधान दिलाया जाए।
विशाल कुमार
-- -- -- -- -- -- --
चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बिजली खंभे, पानी की पाइपलाइन, अतिक्रमण हटना शेष है। राजगढ़ में रोड साइड कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। नगर पालिका को अवगत कराया गया है। जल निगम और बिजली विभाग को लाइन शिफ्ट करने का बजट भी दिया जा चुका है।
-विकास कुमार, जेई/नोडल अफसर पीडब्ल्यूडी सीडी वन