फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   water level of Sharda river suddenly increased in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: अचानक उफना गई शारदा नदी, अस्थायी पुल के रास्ते पर आया पानी, आवागमन बाधित

Tue, 14 May 2024 04:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 May 2024 04:59 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को अचानक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे पचपेड़ी घाट पुल के दोनों तरफ पानी भर गया। रास्ता भी जलमग्न हो गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हो गया है। 

विज्ञापन
water level of Sharda river suddenly increased in Lakhimpur Kheri
पानी के बीच से गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के महेवागंज इलाके में मंगलवार को शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इससे फूलबेहड़-निघासन मार्ग पर पचपेड़ी घाट पुल के दोनों तरफ करीब तीन फीट तक पानी बहने लगा। पानी बढ़ने से राहगीरों की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं। पुल के दोनों तरफ लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय से फूलबेहड़ होकर निघासन, तिकुनिया, बेलरायां, बिनौरा, सोठियाना और रकेहटी आने- जाने के लिए शारदा नदी के पचपेड़ी घाट पुल से होकर सीधा रास्त पड़ता है। बरसात के बाद नदी में पानी कम होने पर पचपेड़ी घाट में पीपो का (अस्थाई) पुल बना दिया जाता है। रास्ता सीधा और मुख्यालय से दूरी कम होने के चलते लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करते है। इस रास्ते पर लखीमपुर से निघासन की दूरी करीब तीस किलो मीटर कम हो जाती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अचानक शारदा का जलस्तर बढ़ा देख राहगीर ठिठक गए, सोमवार को हुई बारिश के बाद से पानी बढ़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की सूचना पीडब्ल्यूडी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी है। जलस्तर बढ़ने से पचपेड़ी घाट पुल को पार करने बाद नदी के रास्ते में कुछ दूर तेज धार में पानी चल रहा है। इसी तेज धार में होकर राहगीरों को निकलना पड़ रहा है। यह पुल पीडब्लूडी प्रथम के अधीन है। पीडब्ल्यूडी ने लोगों को सावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed