{"_id":"60f9bc518ebc3e6d8d5e01d3","slug":"water-level-of-mohana-karnali-kaudiyala-rivers-also-increased-lakhimpur-news-bly453894950","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना, कर्णाली, कौड़ियाला नदियों का भी जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना, कर्णाली, कौड़ियाला नदियों का भी जलस्तर बढ़ा
विज्ञापन
नेपाल रोड पर पानी का बहाव शुरू, बाढ़ की आशंका
तिकुनिया। लगातार चार दिन से हो रही बरसात के चलते कौड़ियाला, कर्णाली और मोहाना नदियों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। ऐसे में गंगानगर के पुरबिया बस्ती में कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग की बनाई गई ठोकरें भी पानी में डूब गई हैं, जिससे कई गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया है। वहीं नदी विकराल रूप लेती जा रही है। बनबीरपुर खरउला नेपाल मार्ग पर पानी का बहाव भी तेज हो गया है।
बीते चार दिनों से पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते बॉर्डर की नदियां मोहाना कर्णाली, कौड़ियाला मोहाना नदी के पास स्थित गांव गंगानगर पुरबिया बस्ती में नदी पूरे उफान पर हैं। नदी में सिंचाई विभाग द्वारा कटान और बाढ़ को रोकने के लिए बनाई गई ठोकरें डूब गई हैं नदी का पानी तेज गति से बढ़ रहा है।
लेखपाल संजय कुमार ने बताया की पानी लगातार बढ़ रहा है। अब तो पानी ने सड़कों की ओर रुख कर लिया है। प्रशासन को पानी की धारा के सामने आने वाले मुंझा रामनगर गांव को अलर्ट कर दिया गया है। गांव निवासी कामता, गंगाराम, वेद प्रकाश मिश्रा बताते हैं कि नदी में पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो बनवीरपुर गांव में भी पानी घुस सकता है।