{"_id":"698783a03e06d0804c06e239","slug":"warning-to-officers-in-review-of-development-works-and-plans-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167768-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा में अफसरों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा में अफसरों को चेतावनी
Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अफसरों के साथ बैठक करती हुई नोडल अफसर मिनिस्ती एस। स्रोत : सूचना
- फोटो : घी की दुकान पर जांच करने के बाद एकत्रित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत: डीआईओ।
लखीमपुर खीरी। गन्ना एवं चीनी आयुक्त व नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस शनिवार को विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में पहुंचीं। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई बिंदुओं पर निर्देश दिए।
मिनिस्ती एस ने बीएसए को निर्देश दिए कि आरटीई के तहत अधिकतम आवेदन कराए जाएं और सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिले। नोडल अफसर के पूछने पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे कैंपेन आयोजित होगा। बांकेगंज में आईडीए कैंपेन के तहत दवाओं का वितरण किया जाएगा। मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से शुरू होगा।
नोडल अफसर ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से श्रमिकों के पंजीकरण और योजनावार लाभान्वित लाभार्थियों की जानकारी ली। सीडीओ ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय की बालिका ने लखनऊ मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया था और इस वर्ष मंडल में जिले की टीम शीर्ष पर है।
विज्ञापन
सीवीओ डॉ. दिनेश सचान को गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी गई। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से नदी के पार बसे चौगुर्जी गांव के विकास कार्यों की सराहना की गई। साथ ही, बालिकाओं को 9,000 विद्यादायिनी पोटली वितरण करने की प्रशंसा भी की गई।
-- -मेडिकल अस्पताल व स्टेडियम का किया निरीक्षण-- -
नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने मेडिकल कॉलेज के अस्पताल निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स स्टेडियम के जीर्णोद्धार और नवीनीकरण कार्य का भी स्थलीय सत्यापन किया। दोनों कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।