{"_id":"66a9423d5fffa59d9907a929","slug":"warning-given-to-block-the-road-from-august-1-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-126006-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक अगस्त से चक्का जाम करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक अगस्त से चक्का जाम करने की दी चेतावनी
Wed, 31 Jul 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
पलियाकला। पलिया-भीरा मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन बंद रहने से नाराज पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन और पलिया ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों ने एक अगस्त से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। दोनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 23 दिन से इस मार्ग पर बड़े वाहनों का संचालन बंद होने से बड़ा घाटा हो रहा है।
नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की एनओसी न मिलने की वजह से मार्ग पर बड़े वाहनों के संचालन पर रोक लगी हुई है। इसके चलते बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन व ट्रक यूनियन में रोष है। उनका कहना है कि इस रूट से सर्वाधिक आय होती है, जिसके जरिये यूनियन स्टाफ, ड्राइवर, बीमा समेत अन्य जरूरतों को पूरा करता है। घाटा होने की वजह से गाड़ियों की किश्त व स्टाफ का वेतन देने के लाले पड़े गए हैं।
यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर मार्ग पर जल्द आवागमन शुरू नहीं हुआ तो बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारी 31 जुलाई को एआरटीओ कार्यालय जाकर अपनी-अपनी गाड़ियों के दस्तावेजों को जमा कर देंगे और एक अगस्त से किसी भी रूट पर वाहनों का संचालन नहीं करेंगे। प्रशासन जब तक रूट से गाड़ियों को जाने की इजाजत नहीं देता तब तक जिलेभर की सभी निजी बसों व ट्रकों के पहिया जाम रहेंगे। बैठक में नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि तय सीमा में पुलिया का निर्माण नहीं करा सके अब बेवजह एनओसी के चक्कर में बड़े वाहनों का आवागमन रोके हुए हैं। संवाद