फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   vradh paudhropan abhiyaan ki prafgti kaafi dhimi

वृहद पौधरोपण अभियान की प्रगति काफी धीमी

Tue, 04 Aug 2015 05:15 PM IST
बांकेगंज।
बांकेगंज। Updated Tue, 04 Aug 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
vradh paudhropan abhiyaan ki prafgti kaafi dhimi
जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की प्रगति काफी धीमी चल रही है। वर्ष 2015 में पौधरोपण अभियान के तहत संबधित विभागों को दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 60 फीसदी पौध रोपित नहीं हो पाई। इसको लेकर वन विभाग ने दूसरे विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजकर पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

 डीएफओ साउथ नीरज कुमार ने बताया कि जिले में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत शासन ने वर्ष 2015 में सभी विभागों में लगभग तीन लाख 15 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसमें पीडब्ल्यूडी, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य ग्राम विकास, भूमि  संरक्षण आदि विभागों को अभियान चला कर पौध रोपित करना था। बावजूद इसके संबधित विभाग पौधरोपण के लिए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष  60 फीसदी पौध रोपित नहीं कर पाए। डीएफओ ने बताया कि ग्राम विकास और भूमि संरक्षण विभाग को पौधरोपण के लिए दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष क्रमश: 1.55 लाख और 68 हजार में करीब नब्बे फीसदी पौध रोपित की है। उन्होंने जिले में पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए संबधित विभागों को पत्र भेजकर निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक पौधरोपण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed