{"_id":"69a336a8ff28582f2e0189f4","slug":"volleyball-baherwa-team-won-the-inaugural-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-169415-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाॅल : बहेरवा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाॅल : बहेरवा की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
Sun, 01 Mar 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि डॉ. अमित वाजपेई। संवाद
फरधान। धौरहरा खुर्द में शनिवार को दो दिवसीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले दिन चौदह टीमों ने हिस्सा लिया और सात मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में बहेरवा की टीम ने ब्लेजर्स को 25-21, 25-22 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
ग्राम पंचायत धौरहरा खुर्द में वर्षों से चल रहे इस टूर्नामेंट का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने किया। उद्घाटन नॉक आउट लीग मैच में बहेरवा और ब्लेजर्स की टीमें आमने-सामने थीं। इसके बाद दूसरा मैच सियाथू और हैदराबाद के बीच हुआ, जिसमें हैदराबाद ने 25-14, 25-18 से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में खानपुर ने करनपुर बी को 25-22, 25-20 से हराया। चौथा मैच टॉपरपुरवा और रौतापुर ए के बीच खेला गया, जिसमें टॉपरपुरवा ने 25-16, 25-18 से जीत हासिल की।
पांचवें मैच में करनपुर ए ने रौतापुर बी को 25-12, 25-23 से मात दी। छठे मैच में धौरहरा खुर्द ए ने सिकटिहा को 25-19, 25-15 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। पहले दिन का अंतिम मैच आजमगढ़ और रजवापुर अहिरान के बीच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ ने 25-23, 25-21 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में मुख्य निर्णायक की भूमिका सुरेंद्र शर्मा, सह-निर्णायक योगेंद्र सिंह, स्कोरर बुद्धसेन गौतम और कमेंटेटर उमेश मित्रा ने निभाई। इस मौके पर प्रधान रामेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, कमलेश कुमार, महेंद्रपाल वर्मा, अजय गुप्ता, विनीत अवस्थी और राजीव अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।