फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   VM Singh Sabha today completed preparations

वीएम सिंह की सभा आज, तैयारियां पूरी

Fri, 26 Feb 2016 10:11 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Fri, 26 Feb 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
VM Singh Sabha today completed preparations
कस्बे में वीएम सिंह की सभा शनिवार को होगी। सभी तैयारी पूर्ण हो गई हैं। किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण वर्मा ने बताया कि सभा को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था के सारे इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर श्री सिंह किसानों की समस्याएं उठाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे के गोपाल शंकर पांडे के बाग में होने वाले कार्यक्रम में वीएम सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय गन्ना मंत्री ओमवीर सिंह भी आएंगे। श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि पहले वीएम सिंह जंगल के रास्ते से होते हुए आग से तबाह हुए गांव पचपेड़ा में दिन में करीब 11 बजे जाएंगे। वहां पर पीड़ितों का दुख दर्द बांटने के बाद सिंगाही होते हुए कस्बे में करीब एक बजे पहुंचकर किसानों की गन्ने से संबंधित समस्याओं को उठाएंगे। उसके पहले पलिया में कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे। श्रीकृष्ण ने बताया कि श्री सिंह कई सालों से किसानों को गन्ना मूल्य का ब्याज और समय से भुगतान न मिलने की समस्या को उठाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अमर सिंह, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह आदि शुक्रवार को लगे रहे।
विज्ञापन


बैठक में निघासन सम्मेलन की सफलता पर चर्चा
गोला  गोकर्णनाथ।  ग्राम शेरपुर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला  महामंत्री अंजनी दीक्षित के आवास पर हुई बैठक में निघासन में शनिवार को होने वाली वीएम सिंह की सभा को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। इस मौके पर लालता प्रसाद शुक्ल, रामशंकर शुक्ल,  सत्यप्रकाश तिवारी, सोनू  शुक्ल, सुधीर कुमार सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed