फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vivek and Gauri became district toppers in Sanskrit board

Lakhimpur Kheri News: संस्कृत बोर्ड में विवेक व गौरी बने जिला टॉपर

Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Vivek and Gauri became district toppers in Sanskrit board
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित संस्कृत बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। पूर्व मध्यमा में विवेक कुमार और उत्तर मध्यमा में गौरी मिश्रा ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों कक्षाओं में कुल 170 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
विज्ञापन

डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जिले में सात संस्कृत विद्यालय संचालित हैं। पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) में 120 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 100 ने परीक्षा दी, जबकि 20 अनुपस्थित रहे। उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) में 50 पंजीकृत छात्रों में से 47 ने परीक्षा दी। सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाईस्कूल स्तर पर सिंगाही के चार विद्यार्थियों ने टॉपर सूची में स्थान बनाया, जबकि मोहम्मदी क्षेत्र के सबसे अधिक पांच विद्यालयों के छात्र सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर मध्यमा द्वितीय की सूची में श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा, मोहम्मदी के छात्र मोहम्मद ऐश ने 64.42 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान हासिल किया।
-------------
पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं)
श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही- विवेक कुमार - 83.42% - प्रथम
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - जसवीर सिंह - 80.85% - द्वितीय
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - दर्शन सिंह - 79.71% - तृतीय
श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही - आशीष चौधरी - 78.42% - चतुर्थ
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - मुन्ना भारती - 77.71% - पंचम
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - सौरभ - 76.85% - षष्ठम
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - शिखा देवी - 76.85% - षष्ठम
श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही - सचिन मिश्रा - 76.42% - सप्तम
नागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा - शशांक - 76.14% - अष्टम
श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही - आदर्श अवस्थी - 75.85% - नवम
----
उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं)
श्रीनागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा - गौरी मिश्रा - 68.75% - प्रथम
श्रीशिशु सुधारक संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सिंगाही - शिवम - 67.83% - द्वितीय
श्री पराशरनाथ संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मढियाघाट - राममोहन - 66.08% - तृतीय
श्रीराधारमन संस्कृति माध्यमिक विद्यालय फरेदा - मो. ऐश - 64.42% - चतुर्थ
रानी चंदेली विद्या विलास संस्कृत विद्यालय गोला - अमन कुमार - 64.00% - पंचम
श्रीसनातन धर्म आदर्श संस्कृत विद्यालय लखीमपुर - आशीष कुमार - 63.91% - षष्ठम
नागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा - रमेश यादव - 63.71% - सप्तम
नागेश्वर बाबा संस्कृत माध्यमिक विद्यालय धौरहरा - दिवाकर सिंह - 62.78% - अष्टम
श्रीसनातन धर्म आदर्श संस्कृत विद्यालय लखीमपुर - नमन दीक्षित - 61.83% - नवम
रानी चंदेली विद्या विलास संस्कृत विद्यालय गोला - रोहित कुमार - 59.91% - दशम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed