फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Violating tourism rules in Kishanpur Sanctuary proved costly

Lakhimpur Kheri News: किशनपुर सेंक्चुरी में पर्यटन नियमों का उल्लंघन करना पड़ा महंगा

Sat, 04 May 2024 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Violating tourism rules in Kishanpur Sanctuary proved costly
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में पर्यटन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक वाहन चालक और नेचर गाइड को 15 दिन के लिए पर्यटन गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दोनों पर किशनपुर सेंक्चुरी में पर्यटन मार्गों के अलावा दूसरे मार्गों पर गाड़ी ले जाने का आरोप है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया प्रभाग के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया कि किशनपुर सेंक्चुरी के वन्यजीव प्रतिपालक ने एक वीडियो प्रस्तुत किया है। जिसमें जिप्सी चालक निखिल पाल और नेचर गाइड विनोद कुमार 18 अप्रैल को किशनपुर सेंक्चुरी रेंज में नियमों का उल्लंघन कर दूसरे रास्तों पर जिप्सी ले गए। वहां एक बाघ मौजूद था। जिप्सी के पहुंचने पर बाघ विचलित हुआ।
विज्ञापन

डीडी ने वार्डेन की संस्तुति पर 14 मई तक दुधवा टाइगर रिजर्व पलिया प्रभाग के पर्यटन क्षेत्र में दोनों को भ्रमण के लिए प्रतिबंधित कर दिया। उन्हें चेतावनी दी गई है कि वाहन स्वामी, चालक और नेचर गाइड पार्क प्रशासन के नियमों और शर्तों का पालन करें। पुनरावृत्ति होने पर वाहन के साथ-साथ चालक और पर्यटन गाइड को पूरे सत्र के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed