फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vinod Gupta became Judicial SDM and Preeti Singh became Tehsildar Mitauli.

Lakhimpur Kheri News: विनोद गुप्ता न्यायिक एसडीएम और प्रीति सिंह तहसीलदार मितौली बनीं

Sat, 28 Oct 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vinod Gupta became Judicial SDM and Preeti Singh became Tehsildar Mitauli.
नवागत तहसीलदार प्रीति सिंह
मितौली। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दो एसडीएम और दो तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसमें बीते दिनों तहसीलदार से एसडीएम बने विनोद कुमार गुप्ता को तहसील मितौली में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। मितौली में एसडीएम न्यायिक रहीं रेनू मिश्रा को मुख्यालय से अटैच किया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार मितौली सुखवीर सिंह को गोला का तहसीलदार बनाया गया है। उनकी जगह पर सदर तहसील से प्रीति सिंह को तहसीलदार मितौली बनाया गया है। तहसीलदार मितौली प्रीति सिंह ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रीति सिंह का गृह जिला लखनऊ है। इससे पहले जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद में नायब तहसीलदार पद पर तैनात थीं। अभी हाल ही में हुए तहसीलदार के तबादले में उनका स्थानांतरण लखीमपुर हुआ था। तब से सदर तहसील में तहसीलदार न्यायिक का कार्य देख रहीं थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed