फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers thrashed two suspects as thieves

चोर समझकर ग्रामीणों ने दो संदिग्धों की लगाई पिटाई

Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers thrashed two suspects as thieves
चोर समझकर बांधा गया राहगीर।
बाइक पर बेलचा लेकर टहल रहे थे दोनों संदिग्ध
विज्ञापन

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव गूमचीनी के ग्रामीणों ने बाइक पर बेलचा लेकर टहल रहे दो संदिग्धों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मिलकर पहले उनकी धुनाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में लगी है।
गूमचीनी के ग्रामीणों ने भवानीपुर गांव के पास पांच छह लोगों को खड़े हुए देखा। ललकारने पर सब भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। उनके पास एक बेलचा और कटर मिला। पूछने पर वह खुद को फेरीवाला बताकर नाम-पता बताने से इनकार करने लगे। इससे नाराज ग्रामीणों के उसकी जमकर पिटाई कर दी। चोर होने की आशंका पर ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

एसओ अनिल सैनी ने बताया पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम रामू वर्मा निवासी निजामपुर थाना खीरी और दिनेश कुमार निवासी रामापुर चौकी रामपुर कोतवाली सदर बताया है। उनके पास से एक बेलचा भी मिला है। रामू ने बताया वह अपनी बहन के घर लीलाकुआ गया था। वहीं से लौट रहा था। पुलिस ने बताया रामू पहले से बीमार था, मौके पर भी कई बार चक्कर खाकर गिर गया था। इसलिए रामू के पिता अरुण को बुलाकर इलाज कराने के लिए उनके सुपुर्द कर दिया है। दिनेश का प्राथमिक उपचार कराया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। जांच में जो निकलेगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुतेहरा के बाद अब अंबेपुरवा में किशोर को पीटा
सिकंद्राबाद। चौकी क्षेत्र के अंबेपुरवा में शौच के लिए गए किशोर की बृहस्पतिवार दोपहर कुछ संदिग्धों ने पिटाई कर दी। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर बेहोश हो गया। ग्राम प्रधान पति रज्जन खां ने उसे सिकंद्राबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छ़ुट्टी दे दी गई। पीड़ित अभिषेक ने बताया कि चार लोग थे जिन्होंने तमाचों और मुक्कों से पीटा। न कुछ बोले न कुछ कहा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बता दें कि इसी तरह बुधवार को खेत में सुतेहरा निवासी साबिर को संदिग्धों ने जमकर पीट दिया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसके मुंह में मिट्टी डाल दी। इससे वह बेहोश हो गया था। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिटाई किसने की और क्यों की।

घर में घुस रहे बदमाशों को देख ग्रामीणों ने की फायरिंग
मैगलगंज। थाना क्षेत्र औरंगाबाद चौकी के ढखौरा गांव में बुधवार रात 10:00 बजे सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोल दिया। गृह स्वामी ने जागने पर गांववालों सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची ग्रामीणों पांच राउंड फायरिंग की। औरंगाबाद चौकी के ढखौरा गांव में गांव के पूरब खेत में बने मकान में रात 10:00 बजे सुशील सिंह के घर में बदमाशों ने चढ़ने की कोशिश की। घर के पीछे पेड़ के ऊपर से बदमाश चढ़ ही रहे थे कि उसी समय पेड़ की डाल टूट कर नीचे गिर गई।

इससे परिवार के लोग जाग गए। जागने पर बदमाशों को ललकारा तो गाली-गलौज करते हुए बदमाश भाग खड़े हुए। गृह स्वामी सुशील ने जानकारी गांव वालों को दी। वहां से सैकड़ों की संख्या में लोग इनके घर की तरफ दौड़ पड़े और पांच राउंड फायरिंग भी की। इसके बाद बदमाश भाग गए औरंगाबाद चौकी पुलिस को सूचना दी गई चौकी इंचार्ज अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed