फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers surround the soldiers who went to investigate the fight, uproar

मारपीट की जांच करने गए सिपाहियों को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा

Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround the soldiers who went to investigate the fight, uproar
अमीरनगर। मारपीट के मामले की जांच करने गए दो सिपाहियों की मुर्गी फार्म मालिक से झड़प हो गई। इसका पता लगने पर जमा हुए ग्रामीणों ने सिपाहियों को घेर लिया, जिससे हंगामा होने लगा। मामला गर्माते देख सिपाहियों को अपनी बाइक छोड़कर मौके से भागना पड़ा। इसका पता लगने पर चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद मामला रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन

तिलकपुर गांव निवासी पुष्पा देवी गौतम के मुर्गी फार्म में वहीं का पवन नौकरी करता है। बुधवार 13 मई की शाम चार बजे पवन का पड़ोस के गांव मुकद्दरनगर निवासी मनोज से मुर्गा खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। मनोज ने गुरुवार सुबह चौकी जाकर मारपीट की तहरीर दे दी। बृहस्पतिवार को दो सिपाही घटना की जांच करने के लिए मुर्गी फार्म पहुंचे। पवन ने मुर्गी फार्म पर पुलिस के पहुंचने की सूचना पुष्पा देवी के पति वीरेंद्र कुमार को को दे दी। वीरेंद्र सिंह परिवार के अन्य लोगों के साथ मुर्गी फार्म जा पहुंचे। तभी बातचीत के दौरान वीरेंद्र और सिपाहियों के बीच झड़प होने लगी। इसका पता लगने पर वहां गांव के तमाम लोग जमा होने लगे। वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि उनकी पत्नी पुष्पा देवी को पुलिसकर्मी अपमानित कर रहे थे। माहौल गर्माता देख दोनों सिपाही अपनी बाइक छोड़कर भाग आए। इसके बाद चौकी इंचार्ज संतोष कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की बात सुनी और सिपाहियों को हिदायत देकर मामला रफा दफा कराया।
विज्ञापन

तिलकपुर में मुर्गा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी तहरीर मिली थी। चौकी से पुलिसकर्मियों को जांच के लिए मुर्गी फार्म भेजा गया था। पवन वहां मौजूद था। उसने फोन पर मुर्गी फार्म मालिक को बुला लिया। उनके आते ही पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में सुलह समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार यादव, इंचार्ज चौकी अमीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed