फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers stopped construction by standing in front of road roller

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों ने रोड रोलर के आगे खड़े होकर रुकवाया निर्माण

Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction by standing in front of road roller
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडा विष्णु में सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और रोड रोलर के आगे खड़े होकर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

मूडा विष्णु के रहने वाले अवधेश कुमार, पुष्कर, लाल बिहारी, ओमकार, संदीप वर्मा, रामविलास आदि ने बताया कि उनके गांव से घरथनिया जाने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। रोड पर पत्थर और तारकोल काफी कम मात्रा में डालकर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि ढंग से पत्थर की कुटाई भी नहीं कराई गई है। गुणवत्ता की कमी से नाराज ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य रुकवाकर इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों को भेज दी है। इस बारे में जेई सुशील कुमार का कहना है कि इस रोड की देखरेख मेट कर रहा है। शिकायत मिली है मौके पर जाकर रोड का निरीक्षण किया जाएगा। गुणवत्ता में सुधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed