फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers questioned the construction of the Siswara tar road and staged a protest

Lakhimpur Kheri News: ग्रामीणों से सिसवारा डामर मार्ग के निर्माण पर उठाया सवाल, किया प्रदर्शन

Thu, 27 Nov 2025 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers questioned the construction of the Siswara tar road and staged a protest
मझगईं के छेदुई पतिया में निर्माण सही न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
मझगईं। क्षेत्र के छेदुई पतिया के सिसवारा गदियाना गांव से छेदुई गांव के बीच करीब डेढ़ किलोमीटर जर्जर डामर मार्ग पर मरम्मत का कार्य मंडी समिति द्वारा कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर बजड़ी न डालकर उखाड़ी गई सड़क को ही बराबर करने समेत कई आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई थी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि कई वर्षों से यह सड़क जर्जर हो गई थी और अब यह बन रही है तो घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण हल्का पानी आने से ही मौजूदा समय में बनाई जा रही सड़क बह जाएगी। ग्रामीण शिवकुमार ने बताया कि सड़क पर मौरंग डस्ट की जगह मिट्टी डालकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में मानक के अनुसार काम नहीं हो रहा है और इसी मानकविहीन कार्य का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। मुकेश कुमार, अमित कुमार, रामासरे, रोहित, दिलशाद, नवीन, मनोज कुमार, सेवकराम, शिवकुमार, प्रेमसागर, रमजान अली, निरंजन आदि ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवाकर डामर मार्ग पर हो रहे निर्माण की जांच कराने के साथ ही उसको बेहतर ढंग से कराए जाने की मांग की है। इस बारे में मंडी समिति के जेई ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर काम रुकवाया गया था और वह मौके पर भी गए थे, जो कमियां थीं उनको दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed